Tuesday, April 21
Shadow

Haryana

धार्मिक आस्था, विश्वास और पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बनकर उभरा तत्तापानी

धार्मिक आस्था, विश्वास और पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बनकर उभरा तत्तापानी

Haryana
मंडी जिला के करसोग क्षेत्र में स्थित तत्तापानी तेजी से नए पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर रहा है। अपने गर्म पानी के चश्मों के लिए मशहूर यह ऐतिहासिक नगर कोल डैम में रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए भी अब विख्यात हो रहा है। प्रदेश की राजधानी शिमला से महज 55 किमी दूर तत्तापानी आस्था, विश्वास और साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। अपने मनोरम प्राकृतिक दृश्यों और गहरी आध्यात्मिक जड़ों के कारण यह क्षेत्र हर तरह के सैलानियों को आकर्षित करता है। कोलडैम परियोजना के कारण तत्तापानी में बनी झील में कई जलक्रीड़ा गतिविधियां शुरू की गई हैं। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए पानी में अठखेलियां करती मोटर बोट से लेकर जेट स्की और हॉट एयर बैलून जैसी क्रीड़ाएं करवाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा तत्तापानी क्षेत्र को एक नए पर्यटन गंतव्य क...
मुख्यमंत्री ने प्रमुख दैनिक समाचार पत्र के 20वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया

मुख्यमंत्री ने प्रमुख दैनिक समाचार पत्र के 20वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया

Haryana
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गत सायं चंडीगढ़ में एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया।उन्होंने इस अवसर पर दैनिक समाचार पत्र के प्रकाशन के 20 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रतिष्ठित समाचार पत्र भविष्य में भी निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता का संवाहक बना रहेगा।ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस अवसर समाचार पत्र प्रबंधन एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से प्रदेश को वर्ष, 2032 तक देश का समृद्धतम राज्य बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यटन क्षेत्र में संरचनागत विकास पर बल देने के साथ साथ नवीन योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।उन्होंने कह...
शिक्षा प्रगति और विकास का सबसे सशक्त माध्यम: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

शिक्षा प्रगति और विकास का सबसे सशक्त माध्यम: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

Haryana
चंडीगढ़, 8 फरवरी -- हरियाणा के लोकनिर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि शिक्षा समाज, प्रदेश और राष्ट्र की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। श्री गंगवा आज हिसार के गांव गंगवा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों को भी अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।  कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि का फूल - मालाओं से स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद एवं...
केएमपी एक्सप्रेस वे बनेगा हरियाणा की औद्योगिक क्रांति की रीढ़: राव नरबीर सिंह

केएमपी एक्सप्रेस वे बनेगा हरियाणा की औद्योगिक क्रांति की रीढ़: राव नरबीर सिंह

Haryana
चंडीगढ़, 8 फरवरी-- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लगभग 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपत्ति है। वर्ष 2031 की संभावित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इसके दोनों ओर 5 नए शहर विकसित करने के उद्देश्य से पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ विज़न को साकार करने में दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की भूमिका अहम है और केएमपी एक्सप्रेस वे इस दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करेगा। इसी अनुरूप हरियाणा सरकार ने अपनी औद्योगिक नीति में आवश्यक संशोधन किए हैं, ताकि निवेश, रोजगार और आधारभूत ढांचे को नई गति मिल...
शहीद इंस्पेक्टर के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, घायलों को दी जाएगी एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता : नायब सिंह सैनी

शहीद इंस्पेक्टर के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, घायलों को दी जाएगी एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता : नायब सिंह सैनी

Haryana
चंडीगढ़, 8 फरवरी-- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि शहीद इंस्पेक्टर के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी और घायलों का अच्छे अस्पताल में इलाज कराया जायेगा और इसका खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में झूला टूटने से हुए दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरजकुंड मेले में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में शहीद हुए पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। शहीद इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की तैनाती पलवल के थाना चांदहट में थी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शहीद पुलिसकर्मी के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। ...
पशुपालन को आधुनिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाना है सरकार का लक्ष्य : नायब सिंह सैनी

पशुपालन को आधुनिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाना है सरकार का लक्ष्य : नायब सिंह सैनी

Haryana
चंडीगढ़,  8 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में पशुपालन क्षेत्र की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। दुग्ध उत्पादन, मूल्य संवर्धन, निर्यात संभावनाएं और स्टार्ट-अप संस्कृति में अपार अवसर हैं। प्रदेश सरकार का लक्ष्य पशुपालन को आधुनिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाना है। इसी कड़ी में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं, उन्नत नस्ल संवर्धन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। दुग्ध संग्रहण और विपणन की मजबूत व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही प्रशिक्षण और ऋण सुविधाओं का भी विस्तार भी किया जा रहा है। सरकार का पशुपालकों की आय को बढ़ाना, जोखिम घाटे को कम करना और बाजार तक सीधी पहुंच बनाना प्राथमिकता है। मुख्यमं...
दलहन फसलें देश की पोषक सुरक्षा की हैं रीढ़- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

दलहन फसलें देश की पोषक सुरक्षा की हैं रीढ़- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

Haryana
चंडीगढ़, 7 फरवरी- हरियाणा के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि दलहन फसलें न केवल देश की पोषण सुरक्षा की रीढ़ हैं, बल्कि ये मृदा स्वास्थ्य सुधार, नाइट्रोजन स्थिरीकरण तथा कृषि लागत में कमी लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बदलते जलवायु परिदृश्य में दलहन फसलें किसानों के लिए एक जलवायु-सहिष्णु एवं टिकाऊ विकल्प के रूप में उभर रही हैं। हरियाणा सरकार राज्य में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंत्री आज मध्यप्रदेश के सिहोर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद तथा मध्य प्रदेश सरकार के कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के तहत आयोजित राष्रीराय परामर्श एवं ऱणनीति सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2022-23 में हरियाणा राज्य में खरीफ दालों का क्षेत्र 70000 एकड़ था, जो अब बढ़कर 100000&nb...
केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की है मजबूत नींव – कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह

केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की है मजबूत नींव – कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह

Haryana
चंडीगढ़, 7 फरवरी -- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने केंद्रीय बजट 2026-27 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कदम बताया है। कैबिनेट मंत्री आज गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव दरबारीपुर में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि यह बजट विशेष रूप से गांव, गरीब, किसान, युवा और महिला सहित सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं से देश में गरीबी लगातार कम हो रही है और यह बजट गरीब को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के बजट में इस वर्ष 21 प्रतिशत क...
पारदर्शी भर्ती से बदल रही तस्वीर, हजारों युवाओं को मिला रोजगार— मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पारदर्शी भर्ती से बदल रही तस्वीर, हजारों युवाओं को मिला रोजगार— मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana
चंडीगढ़, 7 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने अपने संकल्प-पत्र में 217 संकल्प लिए थे, जिनमें से 60 पूरे किए जा चुके हैं और शेष संकल्पों पर तेजी से काम चल रहा है, जिन्हें जल्द पूरा कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव, राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा, कालका से विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विनोद शर्मा, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग, प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार श्री यशपाल शर्मा तथा मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय भी उपस्थित रहे। पारदर्...
राज्यपाल ने वर्चुअल माध्यम से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में भाग लिया

राज्यपाल ने वर्चुअल माध्यम से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में भाग लिया

Haryana
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज लोक भवन से वर्चुअल माध्यम से 9वें ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में भाग लिया। ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने परीक्षा, तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें विद्यार्थियों के साथ साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को अपने शैक्षणिक जीवन के साथ-साथ जीवन में भी ईमानदारी से आत्मसात करें।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा एवं लोक भवन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।...