मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उचाना हल्के में खोला घोषणाओं का पिटारा
चंडीगढ़, 18 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जींद जिले के उचाना विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क और सिंचाई सहित मूलभूत सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कई अहम घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा उचाना में नई अतिरिक्त अनाज मंडी और मार्केट कमेटी के भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री बुधवार को उचाना में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान उचाना विधानसभा के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये, इसके अतिरिक्त उचाना शहर की ब्राह्मण धर्मशाला, पिछड़ा समाज की धर्मशाला तथा अग्रवाल समाज की धर्मशाला के लिए स्वेच्छिक कोटे से 11-11 लाख रूपये देने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि गांव थुआ के मोगा नंबर 3600 एल बधाना माइनर के खाल को&nb...








