हरियाणा ने भूमि अभिलेखों में पारदर्शिता को किया सुदृढ़- वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा
चंडीगढ़, 8 मार्च – हरियाणा सरकार ने भूमि प्रशासन में पारदर्शिता और सटीकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने राजस्व अभिलेखों में सरकारी भूमि के एक समान नामकरण को लागू करने पर जोर दिय़ा है। उन्होंने कहा कि इससे भूमि स्वामित्व से जुड़ी अस्पष्टताओं को दूर करने में मदद मिलेगी और सार्वजनिक भूमि प्रबंधन में पारदर्शिता तथा जवाबदेही को मजबूती मिलेगी।
डॉ. मिश्रा ने आज यहां आयोजित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थे। उन्होंने कहा कि जमाबंदी अभिलेखों में स्वामित्व और खेती संबंधी प्रविष्टियों का मानकीकरण बेहतर प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जनवरी और जुलाई 2021 में जारी निर्देशों के अनुरूप यह पहल की जा रही है, जिस...








