GOVERNOR REITERATES COMMITMENT TO WIPE OUT CURSE OF DRUGS FROM STATE
मुख्यमंत्री कार्यालय, पंजाब
राज्यपाल ने राज्य से नशे के पूर्ण सफाए का संकल्प दोहराया‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान का ज्यादा जोर नशा तस्करों के आर्थिक ढांचे को चकनाचूर करने परजनहित में राज्य सरकार की अनूठी पहलकदमियों को गिनायाकिसानों के मुद्दे पर राज्य सरकार संवेदनशीलचंडीगढ़, 21 मार्चपंजाब से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प को दोहराते हुए पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के जरिए नशा तस्करों के पूरे तंत्र को आर्थिक रूप से तोड़ने पर जोर दिया।16वीं पंजाब विधानसभा के आठवें सत्र के दौरान अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार ने 25 फरवरी को बहुत ही दृढ़ और केंद्रित ढंग से नशे के खिलाफ जंग (युद्ध नशे के विरुद्ध) अभियान शुरू करके नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज की है। उन्होंने कहा कि इस दृढ़ संकल्...