स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटिड ऑनलाइन पोर्टल से आएगी काम में पारदर्शिता: आरती सिंह राव
चंडीगढ़, 27 जनवरी - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रशासन में पारदर्शिता और तकनीक के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कल 28 जनवरी को स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए इंटीग्रेटिड ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह पोर्टल पारदर्शी, तकनीक-आधारित और नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ समाज की सेवा करते हैं और सरकार का दायित्व है कि प्रशासनिक प्रक्रियाएं उनके काम को आसान बनाएं, न कि उनका समय और ऊर्जा नष्ट करें।
आरती सिंह राव ने बताया कि यह पोर्टल चरणबद्ध और समावेशी तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में, 28&nb...