शिक्षा प्रगति और विकास का सबसे सशक्त माध्यम: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
चंडीगढ़, 8 फरवरी -- हरियाणा के लोकनिर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि शिक्षा समाज, प्रदेश और राष्ट्र की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। श्री गंगवा आज हिसार के गांव गंगवा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों को भी अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि का फूल - मालाओं से स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद एवं...








