नाट्य मंचन के दूसरे दिन अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी रहे मुख्य अतिथि, कलाकारों के सशक्त अभिनय को सराहा
*मंडी, 13 फरवरी।* अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में संस्कृति सदन कांगनीधार में आयोजित नाट्य मंचन के दूसरे एवं अंतिम दिन अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ. मदन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दूसरे दिन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं समकालीन विषयों पर आधारित नाटकों का प्रभावी मंचन किया गया।
उत्सव संस्था की ओर से “ओ रे मनवा” नाटक का मंचन किया गया। इसका मूल आलेख निर्मल वर्मा का है, जबकि नाट्य रूपांतरण व निर्देशन दक्षा शर्मा ने किया। यह नाटक स्त्री-पुरुष संबधों पर आधारित है जिसमें नायिका एक ऐसे आदमी से प्यार करती है जो शादीशुदा है और जिसकी एक बच्ची भी है। इसमें संबंधों के ताने-बाने को कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय के माध्यम से बारीकी से उकेरा। मुख्य भूमिका में दक्षा शर्मा, मुनीश देव मोहन, सरिता हांडा और जय चौहान थे। प्रकाश परिकल्पना कश्मीर सिंह की जबकि सेट डिजाइ...








