अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में वीर नारियों व वीर माताओं को किया गया सम्मानित
मंडी, 20 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिले की वीर नारियों और वीर माताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वीर नारियों और वीर माताओं को सम्मानित करना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। इन परिवारों ने अपने प्रियजनों को राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित किया है और उनका त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा।उपायुक्त ने कहा कि वीर सपूतों की शहादत से देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और उनके परिवारों का धैर्य व साहस नई पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इन परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।वीर नारियों में वीर नारी चिंता देवी पत्नी 13 डोगरा रेजिमेंट के शहीद सिपाही किशन चंद, गांव द्रंग, जिन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में सर्वोच्च बलिदान दिया। वीर नारी पुष्पा देवी पत्नी नायक धर्म सिंह, गांव जोला र...








