मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के युवाओं से किया संवाद, नीति और अवसरों पर हुई सार्थक चर्चा
चंडीगढ़, 30 जनवरी -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को उनके आवास संत कबीर कुटीर पर आए पंजाब के युवाओं से संवाद करते हुए शासन, नीति और रोजगार से जुड़े अवसरों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने सुशासन और मेरिट आधारित मॉडल को विकास का आधार बताते हुए पारदर्शी रोजगार नीति पर जोर दिया, ताकि योग्य युवाओं को निष्पक्ष अवसर मिल सकें। मुख्यमंत्री ने कौशल विकास को भविष्य की जरूरत बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देकर युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास जीतना आसान नहीं होता और उसे बनाए रखना उससे भी अधिक चुनौतीपूर्ण कार्य है। केंद्र और हरियाणा में डबल इंजन सरकार का तीसरा कार्यकाल इस बात का प्रमाण है कि विशेष रूप से युवाओं ने सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया है। सरकार ने अपने कार्यकाल...








