शिक्षा मंत्री ने की भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता
*मंडी, 04 फरवरी।* भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य परिषद की बैठक आज शिक्षा मंत्री एवं उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में रिवालसर स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित की गई।
रोहित ठाकुर ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स केवल एक संस्था नहीं, बल्कि संस्कार और सेवा की एक अविरल धारा है। हिमाचल प्रदेश में यह संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर रही है। उनके बौद्धिक और सामाजिक कौशल को भी निखार रही है। सबसे महत्वपूर्ण, उनके आध्यात्मिक विकास में मदद कर उन्हें स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक उत्तरदायी नागरिक बना रही है।
उन्होंने कहा कि त्रिवेणी धर्मस्थली रिवालसर में स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र "स्टेट आफ द आर्ट" संस्थान के रूप में स्थापित हो चुका है। इस केंद्र में आधारभूत ढांचे...








