उपायुक्त ने की जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं जिला पर्यावरण योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
मंडी, 16 जुलाई।* उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण तथा न्यायालयों के निर्देशों के अनुपालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्यों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग, सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध के तहत की गई कार्रवाई एवं चालान संबंधी प्रगति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत अपशिष्ट पृथक्करण शेड, ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू सीवरेज प्रबंधन तथा मैकेनिकल डी-स्लजिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई।
जिला पर्यावरण योजना के अंतर्गत खनन प्रबंधन योजना,&nb...








