राजस्व मंत्री ने की जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता
मंडी, 13 मार्च।* राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी व त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण समिति लोगों और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है, जिसके माध्यम से जनहित के मुद्दों का त्वरित समाधान संभव होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति में उठाए गए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करते हुए लोगों को राहत प्रदान की जाए।
वे आज शुक्रवार को विपाशा सदन मंडी में आयोजित जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में समिति के गैर सरकारी सदस्यों से प्राप्त विभिन्न मदों पर विस्तार से चर्चा की गई। राजस्व मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों पर गंभीरता स...








