उपमंडल गोहर में पीलिया की रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक, जल स्रोतों का निरीक्षण
मंडी, 31 जनवरी 2026।
उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) गोहर देवी राम की अध्यक्षता में आज कार्यालय गोहर में स्वास्थ्य विभाग एवं जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ उपमंडल गोहर क्षेत्र में फैले पीलिया रोग की रोकथाम को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रोग की रोकथाम, पेयजल की गुणवत्ता तथा जन-जागरूकता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के उपरांत एसडीएम देवी राम द्वारा ग्राम पंचायत बासा, गोहर एवं चैल चौक क्षेत्र की बावड़ियों तथा कुठेड़ जल शक्ति विभाग के टैंक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए आवश्यक सैंपल भी लिए गए। एसडीएम ने जल शक्ति विभाग को जल स्रोतों की नियमित सफाई, क्लोरीनेशन सुनिश्चित करने तथा दूषित जल की आपूर्ति पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में पीलिया से बचाव को लेकर जन-जागरूकता संबंधी उपायों पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने...








