शैक्षणिक भ्रमण के तहत छात्रों ने जानी मशरूम उत्पादन की बारीकियां
मंडी, 08 अप्रैल। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, थुनाग (स्थित गोहर) के बी.एस.सी. तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए मशरूम उत्पादन पाठ्यक्रम के अंतर्गत एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों ने जिला हमीरपुर के जाहु स्थित शिव शक्ति मशरूम फार्म, मनोह का दौरा किया।
इस शैक्षणिक भ्रमण में कुल 62 विद्यार्थियों ने भाग लिया और उन्हें मशरूम उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गई। फार्म पर विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को मशरूम की विभिन्न प्रजातियों, उनके उत्पादन की वैज्ञानिक विधियों, कम्पोस्ट तैयार करने की तकनीक, बीज (स्पॉन) के उपयोग, तापमान एवं आर्द्रता के नियंत्रण सहित फसल प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया गया...








