गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा देशभक्ति का स्वर
मंडी, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेरी मंच मंडी में आयोजित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति तथा हिमाचली संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह स्थल को देश प्रेम और उत्साह से सराबोर कर दिया। जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मंडी , डीएवी स्कूल मंडी, केन्द्रीय विद्यालय मंडी तथा इंडस ग्लोबल पब्लिक स्कूल मंडी, बाल आश्रम भरनाल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल मंडी की छात्राओं ने नाटक के माध्यम से चिट्टे के विरुद्ध जागरूकता का सशक्त संदेश दिया तथा नशे के खिलाफ सरकारी प्रयासों की जानकारी साझा की। वहीं इंडस ग्लोबल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगो’ गीत की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग ...








