अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के लिए ऑडिशन शुरू, पहले दिन स्पेशल चाइल्ड हंट सहित दिव्यांगजनों के लिए आयोजित ऑडिशन में 27 कलाकारों ने लिया भाग
मंडी, 2 फरवरी।अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन आज से आरंभ हो गए। पहले दिन स्पेशल चाइल्ड टेलेंट हंट एवं अन्य दिव्यांगजनों के लिए आयोजित ऑडिशन में कुल 27 कलाकारों ने भाग लिया। इन ऑडिशनों में विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों के संस्थान (बालिका), सुंदरनगर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांगजनों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने गायन एवं नृत्य जैसी सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित निर्णायक मंडल द्वारा बड़े ध्यानपूर्वक देखा गया।
अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने बताया कि आज पहले दिन केवल स्पेशल चाइल्ड हंट तथा अन्य दिव्यांगजनों के लिए ऑडिशन रखे गए थे, ताकि उन्हें महोत्सव के मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि छोटी काशी अंतर्राष्ट्रीय शिवर...








