वॉयस ऑफ शिवरात्रि ऑडिशन में उत्साह, दूसरे दिन 44 प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन
मंडी, 3 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के अंतर्गत आयोजित की जा रही वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के ऑडिशन के दूसरे दिन 44 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इससे पूर्व पहले दिन 79 प्रतिभागी ऑडिशन में शामिल हुए थे। वहीं, दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित स्पेशल चाइल्ड हंट के लिए 2 फरवरी को 27 प्रतिभागियों ने तथा 3 फरवरी को एक प्रतिभागी सहित कुल 28 दिव्यांग बच्चों ने ऑडिशन दिया है।
यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने देते हुए बताया कि स्पेशल चाइल्ड हंट और वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए अब तक कुल 151 प्रतिभागी ऑडिशन में भाग ले चुके हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मंडी जिला के करसोग, गोहर, सुंदरनगर और थुनाग उपमंडलों के कलाकारों के ऑडिशन 5 फरवरी को होंगे, जबकि शेष सभी उपमंडलों के ऑडिशन पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई कलाकार किसी कारणवश अब तक ऑडिशन नहीं...








