आम घरों के मेहनतकश लोगों का आगे बढ़ना कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा, बाजवा अपने दिमाग की नफरत बाहर निकालें: बलतेज पन्नू
चंडीगढ़, 8 फरवरी 2026- पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के बारे में की गई दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक टिप्पणी की आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कड़ी निंदा की है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, वन मंत्री लाल चंद कटारूचक और 'आप' पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने संयुक्त रूप से इस टिप्पणी की जोरदार शब्दों में निंदा की है। तीनों नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को दलित-विरोधी मानसिकता वाली पार्टी करार देते हुए बाजवा और कांग्रेस को 24 घंटे के भीतर माफी मांगने की सख्त चेतावनी दी है, अन्यथा सख्त कानूनी और राजनीतिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बाजवा की टिप्पणी को "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बयान" बताते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. वह शख्सियत हैं जिन्ह...








