मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 18 विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण दल रवाना
मंडी, 12 फरवरी। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत विशेष योग्यता प्राप्त संस्थान सुंदरनगर के 18 विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण दल तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुआ। उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर अमर नेगी ने वीरवार प्रातः 6:30 बजे दल को हरी झंडी दिखाकर विदा किया।जिला बाल संरक्षण अधिकारी मंडी एन. आर. ठाकुर ने बताया कि यह भ्रमण बच्चों के आत्मविश्वास, ज्ञानवर्धन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। बच्चों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन मंडी के सहयोग की सराहना की।
एन. आर. ठाकुर ने बताया कि बच्चों ने पहले दिन कपूरथला पहुंचकर पुष्पा गुजराल साइंस सिटी का भ्रमण किया। बच्चों ने लेजर थिएटर, स्पेस थिएटर, 3डी थिएटर, क्लाइमेट चेंज...








