Thursday, June 4
Shadow

Himachal

पंजाब के राज्यपाल ने कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की

पंजाब के राज्यपाल ने कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की

Himachal
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता सेे आज लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शिष्टाचार भेंट की।कविन्द्र गुप्ता ने पंजाब के राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा सम्मान स्वरूप उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया।बैठक के दौरान पारस्परिक हितों से जुड़े अंतर-राज्यीय सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और क्षेत्रीय विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सहयोगपूर्ण संघीय व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर भी वैचारिक आदान-प्रदान किया।इस अवसर पर लोक भवन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।...
मुख्यमंत्री ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए डीडीटीजी विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए डीडीटीजी विभाग की सराहना की

Himachal
डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस (डीडीटीजी) विभाग को ई-गवर्नेंस की दिशा में किए गए नवाचारों और नागरिक-केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सचिव, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस आशीष सिंघमार तथा निदेशक डॉ. निपुण जिंदल द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को भेंट किए गए।विभाग की अभिनव पहल ‘हिमपरिवार’ को ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ द्वारा ‘बेस्ट स्टेट-लेवल ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव’ श्रेणी में प्रतिष्ठित ई.टी.गोव टेक. 2026 (सिल्वर विनर) से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा विभाग के ‘सर्वे प्लेटफॉर्म’ को ई-गवर्नेंस श्रेणी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्कॉच समूह द्वारा ‘स्कॉच अवार्ड-2025’ प्रदान किया गया। इस प्लेटफॉर्म को प्रभावी डिजिटल सर्वेक्षण और डेटा-आधारित प्रशासन को सक्षम बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया है।इसके अतिरिक्त, विभाग की...
मुख्यमंत्री ने बादल फटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति के वैज्ञानिक अध्ययन के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने बादल फटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति के वैज्ञानिक अध्ययन के दिए निर्देश

Himachal
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के हिमालयन सेंटर फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड रेजिलिएंस द्वारा संचालित आपदा जोखिम न्यूनीकरण, लचीली कार्य योजना और अनुसंधान पहलों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।मुख्यमंत्री ने राज्य में बादल फटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर एचपीयू सेंटर को विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन करने के निर्देश दिए। इस अध्ययन में बांधों के प्रभाव, तापमान में बदलाव, भौगोलिक परिस्थितियों तथा हिमालयी क्षेत्र में बार-बार होने वाली बादल फटने की घटनाओं के एरियल-डिस्टेंस आधारित विश्लेषण का आकलन शामिल होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आपदा का विस्तृत अध्ययन, खतरा आकलन और तकनीकी मूल्यांकन से संबंधित सभी राज्य स्तरीय अनुसंधान एवं विकास गतिविधियां इसी सेंटर के माध्यम से संचालित की जाएंगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि र...
राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की भेंट

राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की भेंट

Himachal
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिला के पालमपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम जाना और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस सौहार्दपूर्ण भेंट के दौरान राज्य और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।राज्यपाल ने उनके राजनीतिक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व तथा प्रदेश और प्रदेशवासियों के विकास में उनके अमूल्य योगदान के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।...
राज्यपाल ने नैतिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करने का किया आह्वान

राज्यपाल ने नैतिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करने का किया आह्वान

Himachal
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि अनुच्छेद 370 निरस्त करना जम्मू-कश्मीर के लंबे समय से पीड़ित वाल्मीकि समाज को न्याय दिलवाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और मील पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस विशेष प्रावधान के कारण 70 वर्षों तक वाल्मीकि समुदाय को अन्याय, अधिकारों से वंचित रहने और भेदभाव का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के वाल्मीकि समाज को अब देश के नागरिकों के समान अधिकार, सम्मान और आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।राज्यपाल ने आज पालमपुर स्थित चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के दो दिवसीय 19 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।इससे पूर्व, उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा महर्षि वाल्मीकि और डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया।देशभर से...
विश्व रेड क्रॉस दिवस पर गोहर में रक्तदान शिविर आयोजित, 28 यूनिट रक्त एकत्रित

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर गोहर में रक्तदान शिविर आयोजित, 28 यूनिट रक्त एकत्रित

Himachal
गोहर 8 मई। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर उपमंडल गोहर के बासा स्थित राजकीय महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 28 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में  सर्व  स्वयंसेवियों, स्थानीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर का शुभारम्भ एसडीएम गोहर देवी राम ने किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। जिला रेड क्रॉस सोसायटी मंडी के सचिव ओपी भाटिया ने उपस्थित लोगों को रेड क्रॉस की विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस संस्था आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवाओं, जरूरतमंदों की...
जन संपर्क को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने डिजिटल गेट पास प्रणाली का शुभारम्भ किया

जन संपर्क को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने डिजिटल गेट पास प्रणाली का शुभारम्भ किया

Himachal
मुख्यमंत्री से भेंट की प्रक्रिया को सरल एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय में मौजूदा प्रवेश व्यवस्था के साथ डिजिटल गेट पास प्रणाली शुरू की गई है। इस ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से डाउनलोड करने योग्य डिजिटल गेट पास स्वतः तैयार होगा, जिससे मैनुअल कागजी प्रक्रिया की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। बिना पूर्व अनुमति के आने वाले आगंतुकों के लिए भी स्वागत कक्ष से सीधे गेट पास जारी किए जा सकेंगे। इसमें ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण तथा आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन जैसी उन्नत पहचान सत्यापन सुविधाएं शामिल की गई हैं। सुरक्षा कर्मियों द्वारा डिजिटल गेट पास पर उपलब्ध बारकोड स्कैन कर प्रवेश सत्यापन किया जाएगा।ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मुलाकात और आधिकारिक बैठकों के समन्वय को सुचारू बनाने के उद्देश्य से नई एकीकृत डिजिटल प्रणाली ‘यूनिफाइड डिजिटल कैलेंडर एंड अपॉइंटमेंट मैनेजमेंट सिस्टम’...
राज्यपाल ने बैजनाथ मंदिर में शीश नवाया

राज्यपाल ने बैजनाथ मंदिर में शीश नवाया

Himachal
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिले के प्राचीन बैजनाथ मंदिर में शीश नवाया और देश व प्रदेश के लोगों की शांति व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।राज्यपाल ने मंदिर के आध्यात्मिक महत्त्व के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि बैजनाथ मंदिर देवभूमि हिमाचल प्रदेश की अटूट आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मंदिर का शांत और दिव्य वातावरण प्रत्येक श्रद्धालु को आंतरिक शांति और प्रेरणा का अनुभव कराता है।श्री गुप्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्राचीन मंदिर केवल पूजा-अर्चना के स्थल ही नहीं, बल्कि वे भारत की समृद्ध सभ्यता, सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक परंपराओं के महत्त्वपूर्ण प्रतीक भी हैं, जिन्होंने सदियों से पीढ़ियों को प्रेरित किया है।उन्होंने राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने विश्वास व...
हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की बद्दी में एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई : 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Himachal
हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज दिनांक 08.05.2026 को पुलिस एवं ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने सालासर कॉम्प्लेक्स, बद्दी में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित एवं नशीली दवाइयां बरामद की हैं। छापेमारी के दौरान कुल 2,23,084 नशीली गोलियां बरामद की गईं, जिनमें Tramadol Hydrochloride की 1,61,920 गोलियां तथा Alprazolam (Atrox-0.5) की 61,164 गोलियां शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान मौके से दो आरोपियों— 1. शिव पूजन प्रजापति निवासी उत्तर प्रदेश2. अनुराग शुक्ला निवासी कानपुर    को गिरफ्तार किया गया है। प्रारम्भिक जांच में यह पाया गया है कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस एवं परमिट के प्रतिबंधित दवाइयों का अवैध भंडारण एवं कारोबार कर रहे थे। बरामद नशीली दवाइयों को पुलिस कब्जे में लेकर थाना बद्दी में ND&PS Act के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगा...
ग्रामीण बैंक के मुख्य कार्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता सह डायग्नोस्टिक कैंप का आयोजन

ग्रामीण बैंक के मुख्य कार्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता सह डायग्नोस्टिक कैंप का आयोजन

Himachal
मंडी, 07 मई। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के मुख्य कार्यालय मंडी में एम-स्वास्थ्य के सहयोग से एक स्वास्थ्य जागरूकता सह डायग्नोस्टिक कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में मुख्य कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वास्थ्य जांच एवं डायग्नोस्टिक सुविधाओं का लाभ उठाया। इस शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान दो डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं एम-स्वास्थ्य की फील्ड टीम की उपस्थिति में विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं तथा प्रतिभागियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। बैंक के महाप्रबंधक कर्मवीर सिंह शेखावत ने भी कैंप में भाग लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। उन्होंने कर्मचारियों के स्वास्थ्य हित में इस प्रकार की पहल करने के लिए एम-स्वा...