HARJOT SINGH BAINS KICK STARTS STATEWIDE DRIVE TO BOOST ENROLLMENT IN GOVT SCHOOLS; FIXES TARGET TO INCREASE 10% ENROLLMENT
सूचना और लोक संपर्क विभाग, पंजाब
हरजोत सिंह बैंस ने सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़ाने के लिए राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत की; 10 प्रतिशत दाखिला बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारितअभियान के तहत राज्य भर के 228 शैक्षिक ब्लॉकों में भेजी जाएंगी 23 जागरूकता वैनेंसरकारी स्कूलों के 189 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस परीक्षा पास की, सरकारी स्कूलों में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण: बैंसचंडीगढ़, 20 मार्च:
राज्य में दाखिला अभियान को और तेज करने के उद्देश्य से पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल, फेज-2, एसएएस नगर में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले बढ़ाने संबंधी राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत की।
बैनरों और लाउडस्पीकरों से सुसज्जित वैन को हरी झंडी दिखाने के बाद स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस अभियान की व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 23...